Tuesday, November 3, 2020

बादल

                         बादल

काले बादल गहरे बादल

जल से लदे बादल

धरा की प्यास बुझाते बादल

सूरज की तपस को मिटाते बादल

हवा से खेलते बादल

सिंधू भू का योग बनाते बादल

किसान को प्यारे बादल

जीवन को गति देते बादल

रिक्त स्थान को भरते से

अंबर के उपवन मे सजे से

छटा बिखेरते,रूप बदलते से

सर्व जीवन को मोह लेते से

सूर्य का सामना करने वाले

शीत चन्द्र का समर्थन पाले

मारूति का संग भरने वाले

पादप तरू को सहलाने वाले

काली घन घोरघटा कहलाते

डर का भाव सहज दिखाते

तडित का आलय बन जाते

बच्चों को अक्सर खूब डराते

नदी नालो के जीवन साथी

पर्वत घाटी ताल सबके साथी

गडगडहाट कर बने महारथी

जंगल मे चिगांडे जैसे  हाथी

बादल है जल है

जल ही जीवन है

जीवन है धरा उज्जवल है

धरा हमारी, ग्रह विशेष है




No comments:

Post a Comment

दिल भरी मैंना

  दिल भरी मैंना तोता कह रहा अपनी मैंना से पहली सी ह्दयी नहीं रही तुम चंचल अलबेली कौमुदी सी ...